हमारे संवाददाता
बठिंडा। पंजाब मंडी बोर्ड के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि पंजाब की मंडियों में पिछले पांच वर्ष़ों में कपास की आवक इस साल सबसे धीमी रही है। हालांकि, औसत दर 2018 के बाद सबसे अधिक है। अक्टूबर में रा कपास की खरीद शुरू होने के दो महीने बाद, इस सीजन में पंजाब में इसकी आवक में 2021 की तुलना में चार गुना से अधिक की गिरावट देखी गई है। राज्य की मंडियों में बीते वर्ष 30 नवंबर तक 9 लाख क्विंटल से अधिक की आवक हुई थी।