• रविवार, 08 सितंबर, 2024

सदी के अंत तक दुनिया का सबसे बड़ा आर्थिक महाशक्ति होगा भारत

2080 के बाद चीन और अमेरिका से अधिक होगी भारत की जीडीपी 

हमारे संवाददाता

नई दिल्ली इस सदी के अंत तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।वहीं भारत का जीडीपी चीन के जीडीपी से 90 प्रतिशत बड़ा और अमेरिका के जीडीपी से 30 प्रतिशत अधिक होगा। दरअसल सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (सीईबीआर) की तरफ से कहा गया है कि 2024 से लेकर 2028 तक भारत औसतन 6.5 प्रतिशत की दर से लगातार आर्थिक विकास करेगा जिसके बाद 2032 तक भारत जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।