• रविवार, 08 सितंबर, 2024

मूंगफली दाने का निर्यात सुस्त होने से भाव बढ़ने की उम्मीद नहीं 

मुंबई। भारतीय मूंगफली दाने की निर्यात मांग एकदम सुस्त है। इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और वियतनाम सहित सभी आयातक देशों की लेवाली थम गई है। अमेरिका, यूरोप में क्रिसमस अवकाश होने और इसके बाद चीन में लूनार न्यू ईयर की वजह से मांग सुधरने की उम्मीद नहीं है। 

कारोबारियों का कहना है कि इंडोनेशिया भारतीय मूंगफली दाना का सबसे बड़ा आयातक है लेकिन वहां इस साल मूंगफली की फसल बेहतर होने और मोजाम्बिक एवं तंजानिया से जोरदार खरीद कर लेने से खासा स्टॉक जमा हो गया है। इंडोनेशिया आयातित मूंगफली दाने का फिर से निर्यात भी नहीं कर पाया है। ऐसे में भारत के सबसे बड़े खरीददार इंडोनेशिया ने भी भारतीय निर्यातकों को निराश किया है।