• रविवार, 08 सितंबर, 2024

जनवरी से दिसंबर 2023 के दौरान वाहनों की थोक बिक्री 40 लाख के पार   

नई दिल्ली। घरेलू वाहनों की थोक बिक्री 2023 में 40 लाख के पार पहुंच गई है। उपयोग वाहनों की मजबूत मांग के दम पर मांग में उछाल आया है। वाहन कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यु. (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई। आकंड़ों के अनुसार कंपनियें ने डीलर तक कुल यात्री वाहन की आपूर्ति 2023 में आठ प्रतिशत बढ़कर 41,01,600 इकाई रही है। बीते वर्ष 2022 में यह 37,92,444 यूनिट रही थी। इस दौरान यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 22.4 प्रतिशत बढ़कर  23,53605 यूनिट हो गई जबकि 2022 में यह 19,22,805 यूनिट थी।