• रविवार, 08 सितंबर, 2024

भारतीय कृषकों को पानी के उपयुक्त उपयोग पर अधिक ध्यान देना अत्यंत जरूरी

संयुक्त राष्ट्र संघ के फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाजेशन (फाओ) की 1954 में हुई स्थापना की स्मृति में हर वर्ष 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। फाओ का मुख्य उद्देश्य दूसरे विश्व युद्ध के बाद संपूर्ण विश्व में खुराक और पोषण की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। दुनिया ने यह लक्ष्य कितने हद तक हांसिल किया है यह विचारणीय मुद्दा है। कुल मिलाकर देखें तो पृथ्वी नामक हमारे ग्रह पर 8 अरब लोगों का पेट आसानी से भरा जा सकता है इतनी खुराक उत्पन्न हुई है, लेकिन विभिन्न राष्ट्रों में इसकी उपलब्धि बिल्कुल विपरीत है।