• मंगलवार, 05 दिसंबर, 2023

विकसित देश बनने के लिए भारत को प्रति व्यक्ति आय और सामाजिक सुरक्षा में करना होगा सुधार  

स्टेट बक ऑफ इंडिया की एक संशोधित रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत यदि वर्तमान विकास दर से आगे बढ़ता रहेगा तो 2027-28 में जापान और जर्मनी दोनों  को पिछे छोड़कर वह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा ऐसा संभव है। महत्वपूर्ण बात यह है कि 2022-27 के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के कद में जो वृद्धि होगी वह आस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था का फिलहाल 1.8 लाख करोड़ डॉलर से अधिक होगी। भारत वर्तमान विकास दर बरकरार रखेगा तो 2047 तक उसकी राष्ट्रीय आय 20 लाख करोड़ डॉलर को स्पर्श करने के लिए तैयार है। 2027 तक वैश्विक आय में भारत का हिस्सा 4 प्रतिशत पार कर जाएगा।