• रविवार, 08 सितंबर, 2024

यार्न में सुधार के बावजूद ग्रे कपड़ा नरम : युद्ध और बारिश के कारण नुकसान

शेयर बाजार में जब तेजी की बारिश हो रही हो तब स्थानीय कपड़ा बाजार में मंदी का माहौल है। पिछले 15 महीने से चलते रूस- यूक्रेन युद्ध से अमेरिका- यूरोप की निर्यात मांग घट गयी है। दूसरी तरफ अमेरिका, यूरोप, जापान, चीन में आगझरती गर्मी का प्रकोप है। उसके सामने भारत में बारिश और बाढ़ का प्रकोप है।