• शनिवार, 27 अप्रैल, 2024

बनाया देश का पहला चैटबॉट

सूरत पुलिस की अनोखी पहल 

सूरत। राज्य की आर्थिक राजधानी सूरत में अपराध होते हैं। इसके साथ ही आर्थिक अपराधों की संख्या भी अन्य अपराधों की तुलना में काफी अधिक है। सूरत शहर की पुलिस ने लोगों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए अनोखी पहल शुरू की है। सूरत शहर की पुलिस ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट बना कर लोगों को साइबर सुरक्षित बनाने का अभियान शुरू किया है।  

साइबर सुरक्षा सूरत के लिए सूरत शहर की पुलिस ने नागरिकों को साइबर अपराध, साइबर धोखाधड़ी से बचाने और मदद करने के लिए देश का पहला आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट बनाया है। सूरत साइबर मित्र नाम का चैटबॉट नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने और उन्हें साइबर अपराध का शिकार बनने से रोकने में मदद करेगा।