• शुक्रवार, 18 अक्टूबर, 2024

विनोद खंडेलवाल हरियाणा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश चेयरमैन नियुक्त  

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रदेश की कमान इस बार पानीपत के विनोद खंडेलवाल को मिली। विनोद कुमार खंडेलवाल को सर्वसम्मति से हरियाणा प्रदेश का चेयरमैन चुना गया। चैंबर आफ कामर्स की पंचकुला, अंबाला , कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, फरीदाबाद, स्टेट की पूरी टीम ने विनोद कुमार खंडेलवाल को अपना समर्थन देकर चैयरमैन चुना। 

खंडेलवाल के प्रदेश का चेयरमैन चुने जाने पर पानीपत चैंबर के प्रधान विनोद धमीजा, महासचिव राजीव अग्रवाल सहित उनकी पूरी टीम ने बधाई दी। चेयरमैन का चुनाव पंचकूला में हुआ। जिसमें सीपी गोयल, रमन सिंगल, पूर्व प्रधान रजनीश गर्ग, पूर्व सचिव राज चावला, सुरेश गुगलानी, आर आर शर्मा, अशोक सिंघल ने मुख्य रूप से भाग लिया। विनोद खंडेलवाल पानीपत के दूसरे उद्योगपति जिन्हें प्रदेश की कमान मिली है। वे दो बार पानीपत चैंबर आफ कॉमर्स के चेयरमैन रह चुके हैं। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन पद के लिए विनोद खंडेलवाल और सरदार प्रीतम सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। दोनों पानीपत चैंबर से थे।