• रविवार, 28 अप्रैल, 2024

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 7,36,437 करोड़ रुपए का पेश किया बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का बजट बढ़ाकर 7,36,437 करोड़ रुपए  कर दिया है। इसमें 24,863.57 करोड़ रुपए  की नई योजनाएं शामिल है।

राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधान सभा में बजट पेश किया। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

महाकुम्भ-2025 के लिए 100 करोड़ रुपए  का प्रस्ताव 

योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2025-25 के बजट में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और उसे आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। सरकार अगले साल होने वाले महाकुम्भ के तहत होने वाले अनेक कार्य़ों के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए  की राशि का प्रस्तवा रखा है।

इसके साथ ही अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थाओं के लिए बजट में 10 करोड़ रुपए  का आवंटन किया गया है।