हमारे प्रतिनिधि
जयपुर। देश में सरसों की क्रशिंग अक्टूबर महीने में 8.50 लाख टन रही। यह पेराई सितंबर में 6.50 लाख टन थी। देश में 31 अक्टूबर 2022 को किसानों के पास सरसों का कुल स्टॉक 21 लाख टन था। जबकि, प्रोसेसर्स और स्टॉकिस्टों के पास सरसों का स्टॉक पांच लाख टन था। यह जानकारी मरुधर ट्रेडिंग कंपनी, जयपुर के प्रमुख अनिल चतर ने दी।
उन्होंने बताया कि अक्टूबर में सरसों की आवक 7.75 लाख टन रही जबकि मार्च से अक्टूबर तक कुल आवक 87 लाख टन रही है। अक्टूबर में हुई आवक में उत्तर प्रदेश में 1.15 लाख टन टन, राजस्थान में 2.95 लाख टन, पंजाब/हरियाणा 85 हजार टन, गुजरात 50 हजार टन, मध्य प्रदेश 85 हजार टन, पश्चिम बंगाल, बिहार एवं अन्य राज्यों में 1.45 लाख टन सरसों की आवक हुई।