• शनिवार, 04 मई, 2024

सोयाबीन के वैश्विक उत्पादन में होगी बढ़ोत्तरी  

मुंबई। अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) की नवंबर महीने की रिपोर्ट में वैश्विक तिलहन उत्पादन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। तिलहन का कुल वैश्विक उत्पारदन अनुमान 6610 लाख टन आंका गया है। रुस में रेपसीड और सोयाबीन, यूक्रेन में सोयाबीन और सनफ्लावर, अमेरिका में सोयाबीन की उपज बढ़ने से यह बढ़ोतरी होगी। हालांकि, अंतिम स्टॉसक में हल्कीन गिरावट की बात कही गई है। यूएसडीए ने सोयाबीन का औसत दाम वर्ष 2023-24 के लिए 12.90 डॉलर प्रति बुशेल पर कायम रखा है।

यूएसडीए ने वर्ष 2023-24 में समूची दुनिया में सोयाबीन का उत्पाएदन अक्टूकबर महीने के अनुमान 39.95 करोड़ टन से बढ़ाकर 40.04 करोड़ टन रहने का अनुमान जताया है। सोयाबीन का उत्पांदन वर्ष 2022-23 में 37.22 करोड़ टन और वर्ष 2021-22 में यह 36.04 करोड़ टन था। वर्ष 2023-24 में अमेरिका में सोयाबीन उत्पादन अनुमान अक्टू बर के 11.17 करोड़ टन की तुलना में 11.23 करोड़ टन आंका है जो वर्ष 2022-23 में 11.62 करोड़ टन और वर्ष 2021-22 में 12.15 करोड़ टन था। ब्राजील में वर्ष 2023-24 में सोयाबीन उत्पामदन 16.30 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो वर्ष 2022-23 में 15.80 करोड़ टन और वर्ष 2021-22 में 13.05 करोड़ टन था।