• शनिवार, 27 अप्रैल, 2024

सरसों की क्रशिंग फरवरी में 8.50 लाख टन  

जयपुर। देश में सरसों की क्रशिंग फरवरी 2024 में 8.50 लाख टन रही। यह क्रशिंग जनवरी में भी 6.50 लाख टन थी। देश में 29 फरवरी 2023 को किसानों के पास सरसों का कुल स्टॉक तीन लाख टन था। जबकि, प्रोसेसर्स और स्टॉकिस्टों के पास सरसों का स्टॉक दो लाख टन था। नैफेड/हैफेड के पास सरसों का स्टॉक 8.50 लाख टन है। इस तरह कुल स्टॉक 13.50 लाख टन है। यह जानकारी `धर ट्रेडिंग कंपनी, जयपुर के प्रमुख अनिल चतर ने दी। उन्होंने बताया कि सरसों की आवक फरवरी में 2.25 लाख टन रही जो जनवरी में 4.25 लाख टन थी। फरवरी में हुई आवक में उत्तर प्रदेश में 45 हजार टन, राजस्थान में एक लाख टन, पंजाब/हरियाणा 15 हजार टन, गुजरात 15 हजार टन, मध्य प्रदेश 20 हजार टन, पश्चिम बंगाल, बिहार एवं अन्य राज्यों में 30 हजार टन सरसों की आवक हुई।