• शनिवार, 04 मई, 2024

वर्ष 2023-24 में सूखे मटर का उत्पादन घटेगा  

मुंबई। एग्रीकल्चर एंड एग्री फूड कनाडा (एएएफसी) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2023-24 में सूखे मटर का रकबा पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी घटने के आसार हैं। दूसरी फसलों में बेहतर रिटर्न मिलने के बावजूद किसान दूसरी फसलों की ओर मुड़े हैं। सूखे मटर का उत्पादन भी पिछले फसल वर्ष की तुलना में गिरकर 29 लाख टन रहने का अनुमान है। जबकि कुल सप्लाई 33 लाख टन रहने की संभावना है। 

एएएफसी ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कनाडा में वर्ष 2023-24 में बीते महीने के अनुमान 32.50 लाख टन से घटकर 29 लाख टन रहने की संभावना है। जबकि, वर्ष 2022-23 में सूखे मटर का उत्पादन 34.23 लाख टन रहने के आसार है। यह वर्ष 2021-22 में 22.44 लाख टन था। जबकि कनाडा में सूखे मटर की खेती वर्ष 2022-23 में 13.48 लाख हैक्टेयर रहने की संभावना है। यह वर्ष 2021-22 में 15.05 लाख हैक्टेयर थी जिसके वर्ष 2023-24 में 12 लाख हैक्टेयर रहने के आसार हैं।