• बुधवार, 08 मई, 2024

कपड़ा-परिधान निर्यात अगस्त- अक्टूबर में वृद्धि की ओर अग्रसर

हमारे संवाददाता

नई दिल्ली भारतीय रेडीमेड वस्त्रोंं का निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में 16,191 करोड़ रुपए के कोरोना पूर्व के स्तर पर पार कर गया है जो कि वित्त वर्ष 2018-19 में 16,138 करोड़ रुपए के निर्यात से थोड़ा अधिक है।वहीं सूती कपड़ा निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में घटकर 11,085 करोड़ रुपए रह गया है जो कि वित्त वर्ष 2018-19 में 12,405 रुपए था।