• गुरुवार, 02 मई, 2024

सूती धागा उद्योग में 5-7 प्र.श. की बिक्री में वृद्धि की संभावना

हमारे संवाददाता

नई दिल्ली चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारतीय सूती धागा उद्योग के समक्ष सकारात्मक रुख बनने की उम्मीद है।ऐसे में एक तरफ भारतीय सूती धागा उद्योग में 5-7 प्रतिशत की बिक्री मात्रा में वृद्वि दर्ज करने की संभावना है।वहीं दूसरी तरफ वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में ऑपरेटिंग मार्जिंन 100-150 बीपीएस तक बढने की उम्मीद है।