• शनिवार, 27 अप्रैल, 2024

खरीदा हुआ माल पड़े रहने से जून की खरीदी थमी

निलेश भीकडीया- व्यापारी 

सूरत। कपड़ा मार्केट में व्यापारियों के पास लग्नसरा और रमजान समय का खरीदा हुआ स्टॉक होने से वक अधिक खरीदी टाल रहे हैं। जिसके कारण दक्षिण भारत के राज्यों में जून में होता साडियों के करोड़ रुपए के व्यापार पर असर पहुंचा है। 

कपड़ा के व्यापारी निलेश भीकडीया ने बताया कि, मार्केट में बड़ा प्रश्न पेमेंट का सता रहा है। तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश उसमें ओडिशा के कितने राज्यों में जून महीने में कम कीमत की साड़ी और ड्रेस मटेलियल्स की सेल लगाई जाती है। जिसमें साड़ी और ड्रेस 70 से 80 प्रतिशत कम कीमत पर बेचा जाता है। इस समय में सूरत के व्यापारियों के पास से वहां के व्यापारी बड़े पैमाने पर खरीदी करने के लिए आते है। लेकिन इस वर्ष अन्य राज्यों से व्यापारी लग्नसरा और रमजान के समय जो माल लिया था वह बिका नहीं है।