• शनिवार, 04 मई, 2024

मंदिर और मूर्ति स्थापना हेतु रु.4000 करोड़ का प्राप्त हुआ राशि दान  

सोलापुर। अयोध्या में `राम मंदिर' बनाने का संकल्प और नियोजन किया गया तब से इस मंदिर के लिए पूरे देश में राम भक्त तथा सामाजिक धार्मिक प्रतिष्ठान संस्था से अब तक 3 हजार 300 करोड़ रु. का दान मंदिर समिति के ट्रस्ट में जमा हो गई है। 

ऐसी जानकारी अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री गोविंद देव गिरी (आचार्य किशोरजी व्यासजी) ने यहां पंढरपुर में आये थे। तब पत्रकारों की दी। इस संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण करने के लिए करीबन 1 हजार 400 करोड़ रु. का खर्च होने वाला है।