• सोमवार, 29 अप्रैल, 2024

चीन आयातित परिधान में गिरावट जारी  

बंगलादेश को मिल रहा भरपूर फायदा

हमारे संवाददाता

नई दिल्ली । चालू कैलेंडर वर्ष के जनवरी से मई 2023 अवधि के लिए भारत का परिधान आयात लगभग 603.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया बताया गया है।वहीं यह मध्यम प्रवृति का संकेत देती है।वहीं चीन से भारत में परिधान आयात में गिरावट का रुझान लगातार जारी है यह क्रम पिछले तीन साल से लगातार घट रहा है।वहीं बंगलादेश इस मौके का भरपूर फायदा उठाया है।